बाड़मेर में धूल का गुबार, पारा 47 पार हुआ:विभाग ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई; हीट वेव भी सताएगी

बाड़मेर में आज आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। बाड़मेर शहर से लेकर गांव तक धूल में लिपटा नजर आ रहा है। इससे सूरज भी छुपा हुआ है। विजिबिलिटी भी कम हो गई। सड़कों और ग्रामीण इलाकों में 50 मीटर दूर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि आज नौतपा की शुरुआत हो गई। वहीं मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बाड़मेर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 47.6 डिग्री रहा है। पारा 50 जाने की संभावना दरअसल, साल 2021 से 2023 तक नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान सर्वाधिक 48.1 डिग्री तक पहुंचा। वर्ष 2024 में नौतपा के दौरान पारा 49.9 डिग्री पहुंच गया था। 2021 में सर्वाधिक तापमान 43.4 डिग्री, 2022 में 48.1 डिग्री व 2023 में 45.7 डिग्री रहा था। वहीं पिछले वर्ष नौतपा के दौरान पारा 49.9 डिग्री के पहुंच। लेकिन इस वर्ष नौतपा से पहले ही पारा 47 डिग्री पर पार कर गया है। ऐसे में अब पारा 50 डिग्री पहुंचने की संभावना है। आसमान में छाया धूल का गुबार रविवार को अलसुबह से आसमान में धूल का गुबार छा गया। दिन निकलने के साथ धूल दिखने लगी। वहीं सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं बुजुर्गों को इस धूल से सांस लेने में दिक्कत आने लगी। वहीं गांवों में धूल का कुछ ज्यादा देखने को मिली। शहर की अपेक्षा गांव में विजिबिलिटी कम नजर आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान मामूली चढ़कर 47.6 डिग्री पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 28.8 डिग्री तक पहुंच गया। 5 दिन हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक हीट वेव की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 व 26 मई के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 से 29 मई को हीट वेव का यलो अलर्ट है। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 30 मई से हीट वेव से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 मई को जिले में मेघगर्जना, वज्रपात की संभावना जताई है।