पांच माह पहले चोरी हुआ पोल्की गोल्ड पेंडेंट, केस

गांधी नगर थाना इलाके में ई-रिक्शा में यात्री के बैग से पोल्की गोल्ड पेंडेंट चोरी हो गया। इस संबंध में पीड़ित मानसिंह निवासी गंगापुर सिटी हाल बापू नगर ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी आशुतोष ने बताया कि पीड़ित के साथ घटना करीब 5 महीने पहले हुई थी। अब पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामला संदिग्ध है, लेकिन जांच के बाद इसका खुलासा होगा। पीड़ित ने बताया कि वह 28 दिसंबर, 2024 को दोपहर करीब सवा तीन बजे जौहरी बाजार से कुछ सामन लेकर बापू नगर स्थिति अपने कार्यालय की ओर आ रहे थे। महाराजा कॉलेज के पास से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में बैठी। रास्ते में महिलाओं ने उनके बैग से 1 पैकेट पोल्की गोल्ड पेंडेंट चोरी कर लिया। पेंडेंट की कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है।