निगम का नया प्रयोग:8 पर्यटन स्थलों और उनके आस-पास के एरिया में अब 24 घंटे सफाई होगी

निगम का नया प्रयोग:8 पर्यटन स्थलों और उनके आस-पास के एरिया में अब 24 घंटे सफाई होगी
नगर निगम ने शहर के 8 प्रमुख इलाकों में 24 घंटे सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी है। इनमें दूधतलाई, गुलाबबाग, सिटी पैलेस, महाकालेश्वर मंदिर, फतहसागर, सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्किल, देहलीगेट से उदियापोल तक के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में सफाई के लिए ठेका कंपनी के 30 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी सुबह-शाम दो शिफ्टों में काम करेंगे। निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक सफाई की मॉनिटरिंग करेंगे। यहां कार्यरत सफाईकर्मियों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। शुरुआत सोमवार रात 8:30 बजे सुखाड़िया सर्किल से हुई। कलेक्टर व निगम प्रशासक नमित मेहता ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुक्त राम प्रकाश, एडीएम सिटी दीपेंद्र सिंह, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और अधिशासी अभियंता लखन लाल बैरवा मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि चारदीवारी क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की ये टीम सफाई के साथ आमजन और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि व्यवस्था बिगड़ने पर संबंधित ठेका कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया। इसलिए जरूरी...गंदगी से बिगड़ रही छवि