नागौर का गर्मी का पारा 46 पार:दोपहर में सड़कें सूनी होने लगी; आगामी दिनों में आंधी चलने की संभावना

नागौर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दिन में गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं वहीं उमस ने आमजन का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 9 बजे से ही तेज उमस और गर्मी का असर शुरू हो जाता है। दोपहर 12 बजे बाद लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। आज से एक बार फिर तापमान में बदलाव की संभावना है। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद रात को भी लोगों का पसीना छूट रहा है। तापमान 46 के पार पहुंचा जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आज शाम से अगले 4 दिन तक आंधी-अंधड़ के साथ मौसम बदलने की संभावना है। नागौर जिले समेत आसपास के इलाकों में तापमान में बदलाव होगा। आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर मौसम में गर्मी बनी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उमस से भी हाल बेहाल आज सुबह से नागौर में तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि आसमान में बादल भी छाए हुए हैं, लेकिन उमस का खासा प्रभाव है। आम जनजीवन से गर्मी से काफी प्रभावित है। अगले एक सप्ताह तक उमस के तेवर नरम होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आंधी-अंधड़ की संभावना है। नागौर समेत आसपास के इलाकों में नाड़ियों का पानी कम हो गया है, ऐसे में अब सभी लोग मानसून की राह देख रहे हैं।