जालोर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 41 पार:अगले सप्ताह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, धूल भरी आंधी की भी चेतावनी

जालोर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 41 पार:अगले सप्ताह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, धूल भरी आंधी की भी चेतावनी
जालोर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। भीषण गर्मी के चलते दिन में शहर की सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति और भीषण हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की संभावना है, जिससे जालोर-सांचौर क्षेत्र में तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। गर्मी का प्रकोप इतना तीव्र है कि दोपहर के समय सड़कें आग उगलती नजर आ रही हैं। वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढककर चल रहे हैं। घरों में कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर के पहाड़ी क्षेत्रों में तपन और भी ज्यादा महसूस की जा रही है। हालांकि रात के तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। इस तरह रहा पिछले पांच दिन का तापमान