जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव:मदन राठौड़ ने लिया कृष्ण बलराम का आशीर्वाद, अक्षय पात्र रसोई का किया दौरा

जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव:मदन राठौड़ ने लिया कृष्ण बलराम का आशीर्वाद, अक्षय पात्र रसोई का किया दौरा
जयपुर स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में सोमवार को पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कृष्ण बलराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रीष्म ऋतु में कृष्ण बलराम के शीतल जल विहार का विशेष आयोजन हुआ। उत्सव में कृष्ण बलराम को विभिन्न प्रकार के चिड़ा दही का भोग लगाया गया। साथ ही विशेष संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। मदन राठौड़ ने मंदिर प्रबंधन को भक्ति और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और कल्चर सेंटर गुप्त वृन्दावन धाम की जानकारी ली। साथ ही अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण भी किया। भगवान गौर निताई के पालकी उत्सव में भक्तों ने हरे कृष्ण कीर्तन किया। उत्सव में गौर निताई का महाअभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर के भक्तों ने उन्हें जलविहार करवाया।