सुप्रीम कोर्ट जज विजय विश्नोई का जोधपुर में स्वागत:नियुक्ति के बाद पहली बार पहुंचे अपने शहर, हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई के जोधपुर आगमन पर राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया। जोधपुर बार के पूर्व सदस्य और जोधपुर में जन्मे जस्टिस विश्नोई सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और बुके भेंट कर जस्टिस विश्नोई का स्वागत किया। इस संक्षिप्त आयोजन के तहत सर्वप्रथम जस्टिस विजय विश्नोई का अध्यक्ष ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी ने माल्यार्पण व बुके भेंट कर स्वागत किया गया। उनके इस स्वागत समारोह में सत्यनारायण राजपुरोहित, प्रेम पुनिया, मोहम्मद अली राव, पूर्व अति. महाधिवक्ता अनिल गौड, पूर्व उपाध्यक्ष मालमसिंह राठौड, पूर्व लोक अभियोजक केशरसिंह नरूका, राजेन्द्रसिंह पिपरली, कानाराम गौदारा, एम.आर. डेलू, रामनिवास रलिया, अनिलसिंह देवडा, हिमांशु श्रीमाली, अखिल कुमार गुप्ता, मोहन जाखड, कंवराराम चौधरी, ओम प्रकाश चाहर, महेन्द्र मेघवाल, सरदार खान, शेखर मेवाडा, अबरार अहमद, रामलाल सिरवी, महेन्द्र सेवर, बलवीर जी, मोहम्मद लतिफ, अरविन्द जवानसिंह रॉव, सपना, लक्ष्मी यादव, रविना लामरोड, श्रवण सारण, अंकुश सरगरा, रामेश्वर चौधरी, हरीराम विश्नोई, महेन्द्र सेवर, बनवीर चौधरी, साबिर, दिनेश विश्नोई सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।