सवाई माधोपुर में बारिश का दौर जारी:सुबह से आसमान में घने बादल छाए, तापमान में गिरावट आने से मौसम हुआ सुहाना

सवाई माधोपुर में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके चलते यहां आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं आंधी में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह से ही यहां पर बारिश का दौर शुरू हो गया, इस दौरान यहा आसमान में घने काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद सवाई माधोपुर में मंगलवार देर रात 11 बजे यहां पर मेघ जमकर बरसे। इस दौरान यहां पर ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ था। जिसके बाद यहां तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बारिश होने से लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली हैं। मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
सवाई माधोपुर में मौसम विभाग की ओर से 4 और 5 जून के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते यहां बुधवार सुबह बारिश हुई। फिलहाल यहां आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं।