सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी:तीखी धूप ने कराया गर्मी का एहसास; पारा और बढ़ने की संभावना

सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी:तीखी धूप ने कराया गर्मी का एहसास; पारा और बढ़ने की संभावना
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के बाद सवाई माधोपुर में तेज गर्मी पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां शनिवार दोपहर धूप में आई तेजी से लोगों को गर्मी का एहसास कराया। तेज धूप के साथ गर्म हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। यहां पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बारिश और आंधी हुई थी। यहां शुक्रवार रात को बारिश हुई थी। जिसके बाद शनिवार को पूरे दिन धूप बनी रही। वहीं रविवार सुबह भी यहां धूप में तेजी बनी रही। पिछले 24 घंटे सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में पड़ेगी तेज गर्मी मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी समय में तेज धूप पड़ने की संभावना है। जिसके चलते यहां गर्मी में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को आगामी समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगामी समय में यहां अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।