शौर्य चक्र विजेता पंचाल का अभिनंदन किया

डूंगरपुर| सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में सहायक कमांडेंट राजेश पंचाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। राजेश पंचाल मूल रूप से बांसवाड़ा जिले के खमेरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के टेकम गुडेम क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान उन्हें चार गोलियां लगीं। फिर भी उन्होंने अपने साथियों का हौसला बनाए रखा और अभियान को सफल बनाया। इस उपलब्धि पर पंचाल समाज चौदह चोखरा और श्री त्रिपुर सुंदरी व्यवस्थापक मंडल ने राजेश पंचाल को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष धुलजी पंचाल, महामंत्री नटवरलाल पंचाल, गंगाराम बिलोदा, राजेंद्र प्रसाद घाटोल, अशोक बड़ोदिया, देवीलाल पारसोला, अंबालाल पांचालवासा, महेश माही, पंकज सीमलवाड़ा, प्रेमशंकर, कन्हैयालाल, कचरुलाल, प्रकाश, नारायणलाल, सुरेंद्र, हंसमुख, हीरालाल सहित कई गणमान्य समाजजन मौजूद रहे।