रुद्रप्रयाग बस हादसा:पति की अंत्येष्टि की तैयारी थी, पत्नी का शव मिला, दोनों का आज अंतिम संस्कार

रुद्रप्रयाग बस हादसा:पति की अंत्येष्टि की तैयारी थी, पत्नी का शव मिला, दोनों का आज अंतिम संस्कार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दो दिन पहले हुए बस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को उदयपुर में शास्त्री सर्किल निवासी चेतना सोनी (52) का शव मिला।अब मृतक संख्या 5 हो गई है। इनमें 3 उदयपुर के रहने वाले हैं। एक दिन पहले चेतना के पति अधिवक्ता संजय सोनी (55) का शव मिला था। शनिवार को अंतिम संस्कार होना था, लेकिन पत्नी चेतना की बॉडी मिलने की सूचना आने के बाद परिजनों ने दोनों का रविवार को साथ में अंतिम संस्कार करना तय किया है। गोगुंदा के पदराड़ा निवासी ड्रीमी (17) के शव की अंत्येष्टि भी गांव में रविवार को होगी। मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी विशाल (42) और उनकी पत्नी गौरी (41) का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। उदयपुर से 17 जून को 19 लोग चारधाम यात्रा पर गए थे। 13 मूलत: उदयपुर के थे। बाकी 6 महाराष्ट्र-गुजरात-एमपी के थे। गुरुवार सुबह 8 बजे ट्रक की टक्कर के बाद बस अलकनंदा नदी में गिर गई थी। 7 घायल, 7 अभी लापता