निखिल राजोरिया बने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट

निखिल राजोरिया बने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट
जयपुर | शहर के इन्द्रा कॉलोनी बर्नीपार्क हाल झोटवाड़ा निवासी निखिल राजोरिया कुमावत ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने जेएनयू से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टेक किया और केरल स्थित नौसेना अकादमी में चार साल की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की। इसमें घुड़सवारी, शूटिंग, नौकायन और तैराकी शामिल थी। 31 मई 2025 को पासिंग आउट परेड में निखिल ने देश सेवा की शपथ ली।