राज्यभर में ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार:पंद्रह हजार में सेविंग एकाउंट और तीस हजार में करंट एकाउंट खरीदकर पांच करोड़ की हेराफेरी

बीकानेर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने बैंक खातों को किराए पर लेकर उसमें करीब पांच करोड़ रुपए की साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन किया। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत इन तीनों के खातों की छानबीन की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों की ओर से चल रहे ठगी के खेल का खुलासा भी हो गया। लोगों के साथ साईबर ठगी की रकम व ऑनलाईन गेमिंग ब्रांच, क्रिकेट बुकी के पैसों को अपने व अन्य लोगो के खातो में उक्त अवैध राशि जमा करवा रहे थे। शुरुआत में तीनों ने स्वयं के खाते किराये पर दिए। इसके बाद अपने खाते बंद होने के कारण अन्य लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर इसमें साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन करने लगे। प्रत्येक सेविंग अकाउण्ट 15 हजार रुपए व प्रत्येक करंट अकाउण्ट तीस हजार रुपए में खरीद लेते थे। इन खातों में करीब 5 करोड रुपए की अवैध राशि का लेन-देन किया और राशि को अन्य खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर किया। एटीएम व चैक से रुपए निकाल लेते थे। देशभर के कई लोगों के साथ ये ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह के विभिन्न बैंको के 12 खातो पर देश की विभिन्न राज्यों से 53 शिकायते दर्ज है। आरोपी मनमोहन यादव के 1 बैंक खाते पर 14 शिकायते दर्ज है। आरोपी नाहिद अली के 5 बैंक खातों पर 17 शिकायतें दर्ज है। जिनमें राजस्थान की कई शिकायते दर्ज है आरोपियों से खरीदे गये अन्य खातों व अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर विशु वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराया। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सर्वटा कर रहे हैं। इनको किया गिरफ्तार कार्यवाही करने वाली टीम आरपीएस खान मोहम्मद, पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा, उप निरीक्षक विशु वर्मा, हेड कांस्टेबल अनि, कांस्लटेबल सुभाष, महेन्द्र, महेश, सुभाष, श्रीराम , मनोज, सीताराम, प्रदीप, रवि, सत्यनारायण, अनिता, रामबक्श।