मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर; पुणे में पुल टूटा, 4 मौतें

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर; पुणे में पुल टूटा, 4 मौतें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ी रही। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दूसरी बड़ी खबर लॉकअप में सोनम पर CCTV से नजर रखने को लेकर रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला कि घाटी में धुंध थी और विजिबिलिटी कम थी, फिर भी हेलिकॉप्टर उड़ाया गया। हादसे के बाद चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी गई है। पैदल यात्रा भी स्थगित: जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग टूट गया है। इसके बाद केदारनाथ पैदल यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे जहां हो उसके पास सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पढ़ें पूरी खबर... 2. इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो, रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया इजराइल और ईरान के बीच बीते 3 दिन से टकराव जारी है। इजराइल ने ईरान में मिलिट्री हथियार फैक्ट्रियों और उनके आसपास रहने वाले नागरिकों को जगह खाली करने की चेतावनी दी है। इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। इसके अलावा गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को तबाह किया है। ट्रम्प बोले- जल्द शांति समझौता हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इजराइल और ईरान को भारत और पाकिस्तान की तरह आपस में समझौता करना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता जल्द हो सकता है। इजराइली हमले में ईरान में 138 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। वहीं, 14 इजराइली मारे गए और 380 घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, हादसे में 4 लोगों की मौत, 18 घायल महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 4 की मौत और 18 लोग घायल हो गए। NDRF की टीमों ने 41 लोगों का रेस्क्यू किया। कुछ लोग अब भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। पुल बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। इसमें क्षमता से ज्यादा पर्यटक मौजूद थे। यही हादसे की वजह बना। साल 2022 में गुजरात में 135 मौतें हुई थीं: 30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. अहमदाबाद प्लेन हादसा- विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई, राजकोट में आज अंतिम संस्कार होगा अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है। राजकोट में आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब तक 248 शवों के DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 31 की पहचान हुई है। एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़े 3 अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 5. लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर, रोजाना 8 से 10 घंटे सवाल-जवाब से गुजर रही राजा मर्डर केस की आरोपी सोनम शिलॉन्ग पुलिस की रिमांड के दौरान लॉकअप में कड़ी निगरानी में है। 10 x 10 के लॉकअप में उसे जमीन पर बिछाने के लिए एक दरी दी गई है। ओढ़ने के लिए एक चादर है। सीसीटीवी कैमरे से उसकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। उससे किसी को भी मिलने की परमिशन नहीं है। सोनम इस समय मेघालय पुलिस की आठ दिन की रिमांड पर है। प्रेमी राज से आमना-सामना नहीं हुआ: 9 जून से सोनम मेघालय पुलिस की कस्टडी में है। इस दौरान उससे रोजाना 8 से 10 घंटे पूछताछ हो रही है। पुलिस ने यहां सभी आरोपियों को अलग-अलग लॉकअप में रखा है। खासतौर पर सोनम को बाकी आरोपियों से दूर रखा गया है। सोनम यहां ग्राउंड फ्लोर के लॉकअप में है, जबकि बाकी आरोपियों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर... 6. मोदी साइप्रस दौरे पर पहुंचे, राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस दौरे पर पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच बैठक हुई। इसमें बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए। PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय PM: मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ​🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... इंग्लैंड में 2 हजार साल पुराने जूते मिले, ये 32 सेंटीमीटर लंबे इंग्लैंड में रोमन किले ‘मैग्ना’ की खुदाई में 2,000 साल पुराने जूते मिले हैं। आर्कियोलॉजिस्ट को ये जूते एक गहरी खाई में दबे मिले, जिनमें से एक पूरी तरह सुरक्षित है। ये 32 सेंटीमीटर लंबे हैं। इस किले में खुदाई का काम 2023 में शुरू हुआ था। इस दौरान प्राचीन बर्तन, लकड़ी का कंघा, मार्बल का टुकड़ा और चमड़े के टुकड़े जैसी कई चीजें पाई गई हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लोगों को बिजनेस में तरक्की का मौका मिल सकता है। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...