मानसून के कल तक केरल पहुंचने के आसार:यह 16 साल में सबसे जल्दी; आज 29 राज्यों में आंधी-बारिश और गर्मी का रेड अलर्ट

बीते चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार शाम आगे बढ़ गया। यह कल तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में एक साथ दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 16 साल में पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2024 में यह 30 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं, 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा विभाग ने आज के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश और दूसरा भीषण गर्मी का है। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में 200 mm तक बारिश हो सकती है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आज देश के कुल 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में बीत तीन दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 60 पर पहुंच चुका है। वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 27 मई तक गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। इसमें आज और भी बढ़ोतरी हो सकती है। 1972 में सबसे देरी से केरल पहुंचा था मानसून
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। इस साल मानसून में अल नीनो की संभावना नहीं
मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि 2025 के मानसून सीजन के दौरान अल नीनो की संभावना नहीं है। यानी इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। कम बारिश की आशंका न के बराबर है। 2023 में अल नीनो सक्रिय था, जिसके कारण मानसून सीजन में सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश हुई थी। अल नीनो और ला नीना क्लाइमेट (जलवायु) के दो पैटर्न होते हैं- राज्यों से मौसम की तस्वीरें... समुद्र में जाने पर 27 मई तक रोक
मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में आंधी की चेतावनी दी है। मछुआरों सहित आम लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। राज्यों के मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: मई के आखिरी सप्ताह भी MP में आंधी-बारिश:भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट; नौतपा में भी ऐसा ही रहेगा मौसम राज्य में इस बार नौतपा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 65 जिलों में बारिश का अलर्ट; 24 घंटे में 7 जिलों में तेज बरसात, वाराणसी में युवक की मौत प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। आज 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में सात जिलों में बारिश हुई। महाराजगंज में सबसे ज्यादा 10.3 mm बारिश में हुई। वाराणसी में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना; 11 जिलों में हीट वेव, कल से मिल सकती है राहत राज्य में आज 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। हालांकि, भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज भी 11 जिलों में लू की चेतावनी है। बीते करीब 15 दिन से गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश को कल से लू-गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की एंट्री हुई, 7 दिन तक यलो अलर्ट; बस्तर संभाग में 90 mm तक बारिश संभव प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में 80 से 90 mm तक की भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर समेत 12 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 31 मई तक मौसम में बदलाव नहीं मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ हिस्सों में 50mm तक बारिश हो सकती है। वहीं, पटना समेत 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: 12 जिलों में बारिश, 4 में हीट वेव का अलर्ट; कल से नौतपा, आधे से ज्यादा राज्य गर्मी में तपेगा राज्य में कल से नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन इसका असर आज से ही देखने को मिलेगा। प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और चार जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। नौतपा के दौरान सूरज की तीव्रता बढ़ जाती है। मान्यता है कि अगर नौतपा के दिनों में अधिक गर्मी पड़ती है, तो मानसून अच्छा होता है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: 7 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, 5 में बारिश के आसार; बीते दिन तापमान 4.5 डिग्री बढ़ा, सबसे गर्म रहा सिरसा राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD के चंडीगढ़ सेंटर ने आज सात जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया। वहीं, पांच जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व करनाल) में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 27 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज 25% तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: में आज तूफान-ओलावृष्टि का खतरा:8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; 29 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर पहाड़ी राज्य में आज मौसम खराब रह सकता है। ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार हैं। आठ जिलों में ओला गिरने और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें...