भरतपुर में आसमान से बरसी आग, पारा 47 डिग्री सेल्सियस:दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, धूप-लू का दिख रहा असर

भरतपुर में मंगलवार दोपहर आसमान से आग बरस रही है। जिला मौसम केंद्र के अनुसार आज दोपहर 2.30 बजे पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवा और धूप ने लपटों जैसा एहसास कराया। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों ने तेज गर्मी की वजह से अपनी दुकानें बंद की हुई हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने अपने अपने शरीर को कपड़ों से ढका हुआ है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। अब लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। जिससे गर्मी से निजात पाई जा सके। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ ठंडक बढ़ी थी लेकिन, पिछले 4 दिनों से तेज धूप और बढ़ी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्म हवाएं चल रही है। लोग गर्मी से बचाव से लिए तरल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वरना लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। लोग बढ़ती गर्मी तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। वहीं बेसहारा जानवरों का हाल भी बेहाल हो चुका है। गर्मी का कर्फ्यू..