भगवान ऋषभदेव का गर्भ कल्याणक आज

भगवान ऋषभदेव का गर्भ कल्याणक आज
जयपुर | जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का गर्भ कल्याणक शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के करीब 230 दिगंबर जैन मंदिरों में गर्म कल्याणक पर पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन होंगे। सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद भगवान ऋषभदेव की सामूहिक पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान गर्भ कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। राजस्थान जैन सभा के उपाध्यक्ष विनोद कोटखावदा ने बताया कि जगतपुरा रोड पर शांतिनाथजी की खोह स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, आगरा रोड पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियों का रास्ता स्थित दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज, श्री दिगंबर जैन मंदिर जीऊबाईजी, सांगानेर के संघी जी दिगंबर जैन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।