जैन सोशल ग्रुप मेट्रो का सेवा पखवाड़ा, गाय को चारा व पक्षियों को डाला चुग्गा

जयपुर | जैन सोशल ग्रुप मेट्रो का सेवा पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें गायों को चारा और पक्षियों को चुग्गा डाला जा रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सबसे बड़ी दम्पति सदस्यों की संस्था जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मुम्बई की 196वीं शाखा जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के तत्वावधान में यह सेवा कार्य पखवाड़ा शुरू किया गया है। ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन ने बताया कि सर्वप्रथम दुर्गापुरा स्थित गोशाला में दम्पति सदस्यों द्वारा गो सेवा की गई। इस मौके पर गायों को गुड़, सब्जियां, फल व हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर पक्षियों को चुग्गा भी डाला गया। गर्मी के इस मौसम में शीतल जल के लिए प्याऊ लगाकर सेवा की गई। पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडों में नियमित पानी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर शालू बाकलीवाल, कविता जैन, अम्बिका सेठी, रेखा पाटनी, रमा पाटनी, नेहा जैन व अन्य सदस्यों ने गो सेवा कार्य का संकल्प दोहराया।