अहमदाबाद विमान हादसा- ब्लैकबॉक्स का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला:अब तक 265 शव अस्पताल लाए गए, DNA सैंपलिंग जारी

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है, जबकि हॉस्टल से 45 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया।गुजरात IMA अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने ये जानकारी दी। वहीं, गुजरात ATS ने विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही यहां आएगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। आज के 4 बड़े अपडेट्स यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें... सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन.... प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...