बिहार विस चुनाव में महिला मोर्चा प्रभारी होंगी पूजा

अलवर| अलवर निवासी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल को बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव का महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया है। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बानती श्रीनिवास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह नियुक्ति दी है। पूजा इससे पूर्व पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी प्रभारी रह चुकी हैं।