पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोटा पहुंची:निजी हॉस्पिटल में भर्ती बारां भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों की कुशलक्षेम पूछी

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोटा पहुंची:निजी हॉस्पिटल में भर्ती बारां भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों की कुशलक्षेम पूछी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देर शाम अचानक कोटा पहुंची। झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में जाकर सड़क हादसे में घायल बारां भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों के हाल चाल जाने। डॉक्टर्स से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली। करीब आधे घंटे रुकने के बाद पूर्व सीएम हॉस्पिटल से रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार के परिवार को लेकर बारां से देवरी जा रही कार समरानियां के पास नेशनल हाईवे 27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार की पत्नी विनीता सिकरवार, पुत्री नेहा सिकरवार और पुत्र अर्जुन सिकरवार सहित कार चालक लक्ष्मण धानुक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश राजावत ने चारों को रेफर कर दिया। जहां से गम्भीर हालत में कोटा रेफर किया गया।