पांचवीं बोर्ड रिजल्ट में सीकर चौथे नंबर पर:98.63 प्रतिशत रहा रिजल्ट,लड़कियों ने फिर बाजी मारी

राजस्थान में शिक्षा विभाग के द्वारा आज पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान में रिजल्ट के मामले में इस बार सीकर चौथे नंबर पर रहा है। सीकर का रिजल्ट 98.63 प्रतिशत रहा। इस बार सीकर में रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। सीकर में परीक्षा के लिए 22574 लड़के, 20030 लड़कियां रजिस्टर्ड थे। इनमें से 22222 लड़के और 19800 लड़कियां परीक्षा में पास हुई। कुल 42022 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं। जबकि 338 लड़के और 219 लड़कियों के सप्लीमेंट्री आई है। 14 लड़कों और 11 लड़कियों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। सीकर में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत 98.44 और लड़कियों का रिजल्ट प्रतिशत 98.85 प्रतिशत रहा।