पदम चंद पुंगलिया अध्यक्ष मनोनीत

जयपुर | जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ जयपुर की कार्यकारिणी सभा में सर्वसम्मति से पदम चंद पुंगलिया को संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाशचंद लोढ़ा का स्थान लेंगे। समाजसेवा से जुड़े पदम चंद पुंगलिया संघ की कार्यकारिणी में कई वर्षों से विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं। पुंगलिया परिवार द्वारा ही स्टेशन रोड पर 150 साल पहले एक जैन मंदिर का निर्माण भी करवाया गया।