टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालाब पर किया श्रमदान:वंदे गंगा प्रभात फेरी निकाली, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

टोंक में जिला मुख्यालय पर रविवार को वंदे गंगा प्रभात फेरी, जागरूकता अभियान रैली, श्रमदान एवं पौधारोपण कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चतुर्भुज तालाब पर श्रमदान किया।
यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 5 जून से 20 जून तक प्रदेशव्यापी रूप से संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक संकल्प के साथ यह अभियान राजस्थान को जल संरक्षण की दिशा में आत्मनिर्भर, जागरूक और हरित राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, हमें अपने पारंपरिक जल स्रोतों की पूजा और देखरेख करनी चाहिए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और पॉलिथीन के प्रयोग से बचना बेहद जरूरी है। कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, कार्यक्रम जिला संयोजक सतीश चंदेल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परशुराम धानका, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, शैलेन्द्र चौधरी, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, ममता शर्मा, तरुण टिक्किवाल, केदार गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।