चुंडावत श्री सांवरिया प्रॉपर्टी संस्था के अध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा | श्री सांवरिया प्रॉपर्टी संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हाथी भाटा आश्रम परिसर में चुनाव हुआ। इसमें प्रहलादसिंह चुंडावत को अध्यक्ष पद पर चुना गया। मतदान में प्रहलाद सिंह को 41 मत तथा ओमप्रकाश को 9 मत मिले। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों से नामांकन फॉर्म भरवाए गए। प्रॉपर्टी संस्था के 50 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। निर्वाचन के बाद सदस्यों ने अध्यक्ष प्रहलाद सिंह का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।