स्कीम वर्कर और मानदेय कर्मचारी 9 को ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल में भाग लेंगे

स्कीम वर्कर और मानदेय कर्मचारी 9 को ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल में भाग लेंगे
डूंगरपुर| मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक बिछीवाड़ा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जीवतराम भागोरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुक कम हेल्पर सहित सभी स्कीम वर्कर और मानदेय कर्मचारी 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल में भाग लेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए बापूराम बरांडा ने कहा कि मिड डे मील वर्कर पिछले 25 साल से स्कूलों में खाना बना रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा। उन्हें सिर्फ 2000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, वह भी समय पर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि कुक कम हेल्पर को पूरे 12 महीने का मानदेय मिलना चाहिए। मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले। पेंशन और मेडिकल सुविधा भी दी जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार को कुक कम हेल्पर को ग्रीष्मकाल का मानदेय भी देना चाहिए। बकाया मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में पार्वती कलासुआ, हेमलता कोटेड, राशि कोटेड, कांता विहात, कमला पदमात, प्रवीना होता, कांतिलाल कोटेड, हरीश चंद गमेती, नीलेश पांडोर, नारायण, जीवतराम और बापूराम बरांडा मौजूद रहे।