शिवगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने राहुल गांधी के जीवन संघर्ष और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। संयम लोढ़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार से जनहित के मुद्दों पर चर्चा कराई। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोकसभा के विशेष सत्र की मांग की। लेकिन सरकार ने इस मांग की अनदेखी की। लोढ़ा ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं की आवाज बने। वे लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए लगातार संघर्षरत रहे।