कलेक्टर ने जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया
सीकर | वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर मुकुल शर्मा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने गांवों में कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक दिनेश शर्मा व भूजल विभाग के अधिकारी पूनम सिरावता, नोडल अधिकारी रामेश्वर गुर्जर, भी रहे। टीम ने संतोषपुरा में पक्का तालाब का अवलोकन कर ग्रामीणों से भूजल संरक्षण पर चर्चा की। ग्रामीणों को वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई। अभियान में गांव संतोषपुरा, कासली, नागवा, नेतड़वास, माजीपुरा, चारणवास, कंवरपुरा, रूपपुरा का निरीक्षण किया गया। वंदे गंगा जल अभियान के तहत स्काउट-गाइड की ओर से मारू पार्क व आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। सीओ स्काउट बसंत लाटा ने बताया कि स्थानीय संघ सीकर के सचिव महेंद्र पारीक व रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया के नेतृत्व में पार्क के अलावा बोलता बालाजी मंदिर, माधव सागर के जनाना घाट, स्काउट गाइड कार्यालय पर श्रमदान किया गया। इस दौरान स्काउट अमित मुंडोतिया, रविशंकर, संदीप कुमार, रोहित सिंह, अरविंद कुमार, धैर्य तंवर, धीरज शर्मा, पंकज कुमार मौजूद रहे।