आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
जयपुर | टोंक रोड सीताबाड़ी हरदेव कॉलोनी स्थित सेवाधाम में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा रोजाना दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। व्यास पीठ से विष्णु शरण दास महाराज कथा सुनाएंगे। इससे पहले सुबह 8 बजे कल्याण नगर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा रवाना होकर कथा स्थल पहुंचेगी।