अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती वर्ष:भाजपा जिला अध्यक्ष पालीवाल बोले- अहिल्याबाई कुशल शासक व समाजसेवी थीं

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती वर्ष:भाजपा जिला अध्यक्ष पालीवाल बोले- अहिल्याबाई कुशल शासक व समाजसेवी थीं
राजसमंद जिला भाजपा कार्यालय में आज अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक महिला होने के साथ एक कुशल शासक व समाजसेवी भी थी। अहिल्याबाई ने अपने पूरे जीवन काल में ऐसे कार्य किये, जो आज भी लोगों के लिए मिसाल है। उनका जीवन आज भी हमे कुछ न कुछ सीख लेने की प्रेरणा देता है। महिला सशक्तिकरण, असंख्य मंदिरों का निर्माण, समाज के प्रति न्याय व जीवन सुधार के कार्य जो उन्होंने किये है वह युगों युगों तक आने वाली पीढियों को प्रेरणा देते रहेंगे। आज हम सभी मिलकर अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष जयंती मना रहे है। हम सभी आज उनकी 300वीं जयंती पर यह प्रण लेकर जाए कि जो पथ उन्होंने समाज को बताया है हम सभी उस पथ पर चलने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुनील जोशी, कार्यालय प्रमुख प्रमोद गोड़, वरिष्ठ नेता महेश पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, प्रकाश रांका, अशोक रांका, महेन्द्र सिंह चौहान, अरविन्द सिंह भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।