अहमदाबाद विमान हादसा- PM मोदी आज घटनास्थल पहुंचेंगे:पूर्व CM रूपाणी समेत 241 पैसेंजर्स की मौत; अस्पताल में मृतकों का DNA सैंपल ले रहे

अहमदाबाद विमान हादसा- PM मोदी आज घटनास्थल पहुंचेंगे:पूर्व CM रूपाणी समेत 241 पैसेंजर्स की मौत; अस्पताल में मृतकों का DNA सैंपल ले रहे
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार बच पाए हैं। वे प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। उड़ान भरते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है। यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें... हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें... प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...