वसुधा मेरी मां कार्यक्रम में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

वसुधा मेरी मां कार्यक्रम में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जयपुर | विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन वसुधा मेरी मां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, वन्यजीव सुरक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास को लेकर चर्चा की गई। फाउंडेशन के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने बताया कि उनके धुन प्रोजेक्ट को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ब्रिटेन के किंग चा‌र्ल्स फाउंडेशन एवं कतर की राजकुमारी के फाउंडेशन द्वारा सहयोग के लिए चयनित किया गया है। फाउंडेशन के निदेशक शक्ति सिंह ने कहा कि अगस्त में एक दिन में 21,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने प्लास्टिक और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की। पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने कम जल-उपयोग में पौधरोपण की तकनीक के हवाले बताया कि एक लीटर पानी से लगाया गया पौधा पूरे जीवनकाल में अतिरिक्त जल की जरूरत नहीं रखता। पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया ने चौका पद्धति से मृत जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने और क्षेत्रीय जलस्तर को उठाने की जानकारी दी। जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई व शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान के लिए सुशील अग्रवाल एवं सुरेंद्र अवाना को पर्यावरण र| 2025 सम्मानित किया गया।