मिलेट्स स्मूदी, आम पन्ना से बढ़ेगी इम्युनिटी; बारले मैंगो सलाद से प्रोटीन

मिलेट्स स्मूदी, आम पन्ना से बढ़ेगी इम्युनिटी; बारले मैंगो सलाद से प्रोटीन
शहर में गर्मी बढ़ रही है। इससे मौसम के साथ हमारे खानपान में भी बदलाव होने लगा है। ऐसे में इम्युनिटी को बेहतर रखना भी बेहद जरूरी है। शहर के होटस, कैफे और रेस्त्रां ने भी गेस्ट के लिए स्पेशल समर मेन्यू तैयार किया है। जिसमें कूल ड्रिंक्स में मिलेट्स स्मूदी, जिंजर बेसिल स्प्रिटजर, केसर आम पन्ना खास है। इन्हें पीने से इम्युनिटी बढ़ेगी साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करेंगे। जिससे स्किन साफ रहेगी। प्रोटीन भी मिलेगा और बॉडी का तापमान ठंडा रहेगा। वहीं ग्रीक सलाद फ्यूजन विद एवाकाडो एंड मैंगो के साथ-साथ, हाई प्रोटीन मिलेट सलाद, बारले मैंगो सलाद ट्राय कर सकते है। ऐसे में सिटी रिपोर्टर ने फूड कंसल्टेंट रतिका और ऋचा, शेफ सौम्या से समर ड्रिंक और फूड की रेसिपी जानी। जिन्हें आप घर में भी बना सकते हैं। केसर केरी पन्ना वॉटरमेलन माचा बारले मैंगो सलाद इस सलाद को बनाने के लिए एक बाउल में पहले ऑलिव ऑयल, नींबू के रस, शहद को डालें। फिर इसमें पका हुआ जौ, कटे हुए आम, स्प्राउट्स, धनिया पत्ती, मिक्स सीड को डाल कर मिक्स करें और ठंडा सर्व करें। इससे प्रोटीन मिलेगा। साथ ही जौ बॉडी के तापमान को ठंडा करेगा। बढ़ रही गर्मी में इम्युनिटी को बेहतर रखने के लिए सिटी रिपोर्टर ने शहर के शेफ से जानी कूल ड्रिंक्स और फूड रेसिपी जयपुर, शुक्रवार, 6 जून 2025. 24 इस ड्रिंक को बनाने के लिए माचा पाउडर को ठंडे पानी में मिक्स करें। फिर एक गिलास में तरबूज के रस को डालें। इसके बाद ऊपर से माचा, बर्फ, शहद और नींबू के रस को मिक्स को सर्व करें। यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करेगा, जिससे आपको एनर्जी मिलेगी। साथ ही स्किन को भी साफ रखेगा। इस ड्रिंक को बनाने के लिए पहले चीनी को पिघलने होने तक उबाले। फिर इसमें केरी पल्प, केसर और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स करें। ठंडा होने के बाद पानी मिला कर सर्व करें। इसे बना कर आप एक हफ्ते के लिए फ्रिज में स्टोर भी कर सकते है।