महिला की गैंगरेप के बाद मौत:बेहोश मिली, बच्चेदानी बाहर पड़ी थी; होश आने पर कहा- मेरे साथ गलत हुआ

खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। ये घटना शनिवार दोपहर को जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की। पड़ोस में बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
रोशनी चौकी प्रभारी सुषा परते ने बताया- घटना शनिवार दोपहर की हैं। महिला की मौत दोपहर 2 बजे के करीब हुई है। वह बेहोशी की हालत में पड़ोसी महिला के घर के आंगन में मिली थी। पड़ोसी महिला ने बताया कि वह घबराते हुए आई थी। कह रही थी कि मुझे चक्कर आ रहे हैं। मैं जमीन पर ही आराम करना चाहती हूं। होश आने पर बताया- मेरे साथ गलत हुआ है
इधर, महिला के दोनों बेटे उसे ढूंढ रहे थे। पड़ोसी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी मां उसके घर पर हैं। जिसके बाद बेटों ने देखा कि वह बेहोश थी। कुछ देर बाद होश आने पर उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। जिसके बाद परिजन ने डायल 100 को सूचना दी। महिला को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। शादी में जाने का कहकर निकली थी महिला
पुलिस के मुताबिक, गांव में शादी कार्यक्रम था। महिला सुबह घर से इसी कार्यक्रम में जाने का कहकर गई थी। लेकिन, दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ सुबह करीब 8 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक महिला आदिवासी समाज से हैं, जो कि खेती करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों ने वारदात कबूल नहीं की हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में पोस्टमॉर्टम
महिला के शव को खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां रविवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अरुण यादव बोले- महिला की बच्चेदानी निकाली गई
भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खंडवा रेप को लेकर कहा कि महिला के साथ रेप कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह का है और अब कांग्रेस देखना चाहती है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं। अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन चुका है, जहां सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- यह साफ संकेत है कि प्रदेश में सरकार की कानूनी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। ये खबर भी पढ़ें - नर्मदापुरम में एक्स बॉयफ्रेंड ने रेप कर वीडियो पति को भेजे
नर्मदापुरम के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में 24 साल की शादीशुदा महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे ग्रीन हब होटल बुलाकर रेप किया, उसके वीडियो बनाए और फिर उन्हें पति को भेज दिए। पढ़ें पूरी खबर हिंदू बनकर शादी करने वाला मुस्लिम पुलिसकर्मी सस्पेंड:खंडवा की युवती को धोखे में रखा खंडवा में नाम बदलकर महिला से दोस्ती और फिर शादी करने वाले पुलिसकर्मी मुबारिक खान को झाबुआ एसपी ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता महिला ने झाबुआ में पति के खिलाफ गुरुवार को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें