भास्कर अपडेट्स:लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौटी, 3 घंटे हवा में रही

भास्कर अपडेट्स:लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौटी, 3 घंटे हवा में रही
लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC129 तीन घंटे हवा में रहने के बाद मुंबई लौट आई। फ्लाइट सुबह 5:39 बजे रवाना हुई और तीन घंटे हवा में रहने के बाद वापस आ गई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वापस बुलाया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें... करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो मैच खेलते वक्त आया दिल का दौरा सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। गुरुवार को वे पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। खेल रुकवाकर वे मैदान से बाहर गए और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, शायद उन्होंने खेल के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी। वे 53 साल के थे। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एयर इंडिया हादसे पर सोशल मीडिया पर दुख जताया था। उनके दो बच्चे हैं।