अहमदाबाद विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान:एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं, खबर मिलते ही अहमदाबाद रवाना हुआ परिवार

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान हादसे में जान गंवाने वालों में पटना की मनीषा थापा भी शामिल हैं। मनीषा का पूरा परिवार पटना में BSAP ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मनीषा का परिवार पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। इंडिगो के बाद एयर इंडिया जॉइन किया था मनीषा के पड़ोसियों ने बताया कि वे होनहार लड़की थी। मनीषा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी, लेकिन उनके पिता राजू थापा बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं। मनीषा का जन्म पटना में ही हुआ था। पटना के सेंट जेवियर से मनीषा ने ग्रेजुएशन किया था। मनीषा थापा की मां लक्ष्मी थापा हाउस वाइफ हैं। एक भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि मनीषा थापा ने पहले पटना में ही इंडिगो को जॉइन किया था। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस जॉइन किया। मनीषा थापा के 2 चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में हवलदार हैं। इन दोनों की पोस्टिंग बटालियन नंबर -1 में है। हादसे में एक यात्री की बची जान एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश फोटोज में... -------------------------------- अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद विमान हादसा- ब्लैकबॉक्स का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला:अब तक 265 शव अस्पताल लाए गए, DNA सैंपलिंग जारी अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है, जबकि हॉस्टल से 45 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया।गुजरात IMA अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने ये जानकारी दी। पूरी खबर पढ़िए