कैंपर व बाइक भिड़ी, स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

कैंपर व बाइक भिड़ी, स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
सीकर| भाजपा में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संयोजक व सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि पर्यावरण अभियान में धोद विधायक गोरधन वर्मा को संयोजक एवं नंदकिशोर सैनी, नीलम मिश्रा व ईश्वर सिंह राठौड़ को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संकल्प से सिद्धि अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया को संयोजक एवं महेंद्र जोशी, नेमीचंद कुमावत व प्रियंका बाजिया को सहसंयोजक नियुक्त किया है। सीकर| बजाज रोड पर सम्राट सिनेमा के सामने गली में सोमवार को कैंपर व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने गली के चौराहे पर गति अवरोधक बनाने की मांग की। लोगों ने बताया कि गली में चौराहे पर आए दिन हादसे होते हैं। यहां दीवारें ऊंची हैं। इससे गलियों से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। कुछ दिन पहले नई रोड बनी है। इससे लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं। ऐसे में गली के इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाना चाहिए। इसे लेकर पहले भी नगर परिषद अधिकारियों को अवगत कराया था। अभी तक समाधान नहीं किया गया।