अबूझमाड़ में 6 लाख की इनामी 2 महिला नक्सली ढेर:शव और हथियार के साथ गोला-बारूद बरामद, 18 महीने में 414 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM), कुटुल एरिया कमेटी मेंबर सीमा के रूप में की गई है। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं लिंगे उर्फ़ रांझू पर 1 लाख का इनाम था। रांझू पार्टी मेंबर (PM), कुटुल LOS थी। नारायणपुर ASP रॉबिन्सन गुरिया ने इसकी पुष्टि की है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले 18 महीनों में मुठभेड़ों के दौरान अब तक कुल 414 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें CPI (माओवादी) महासचिव बसवराजु उर्फ़ गंगन्ना और CCM गौतम उर्फ़ सुधाकर जैसे टॉप नक्सल लीडर भी शामिल हैं। माड़ डिवीजन के नक्सलियों ने की फायरिंग मिली जानकारी के मुताबिक माड़ डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG नारायणपुर, DRG कोंडागांव, STF और ITBP (41वीं और 45वीं बटालियन) की सयुंक्त टीम को भेजा गया था। बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। इसी दौरान सयुंक्त टीम ने एनकाउंटर दोनों महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर कुछ नक्सली भाग निकले। आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार बरामद जवानों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। इसमें 1 इंसास राइफल, 8 राउंड और 1 मैगजीन, 1 स्वदेशी 315 बोर राइफल, 4 राउंड, 303 राइफल के 15 राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है। 6 दिन पहले 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर कांकेर जिले में 20 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम का समय बच हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। .............................. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... 1. शाह के दौरे से पहले 8 लाख की इनामी-नक्सली ढेर:कांकेर में जंगल से शव और हथियार बरामद, शांति पहले गरियाबंद इलाके में थी एक्टिव छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 20 जून को जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया गया। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर 2. छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर:इनमें 40 लाख का इनामी गजरला, 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा शामिल, सर्चिंग जारी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में 18 जून को हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया था। गजरला 40 लाख का इनामी था। पढ़ें पूरी खबर