अजीतगढ़ में 2023 को टूटा पुलिया जस का तस:76 लाख की लागत से 2022 में बनी, ग्रामीणों में रोष

अजीतगढ़ में 2023 को टूटा पुलिया जस का तस:76 लाख की लागत से 2022 में बनी, ग्रामीणों में रोष
राजसमंद में भीम उपखण्ड की ग्राम पंचायत अजीतगढ़ में करीब 76 लाख के डीएमएफटी फंड से सिंचाई विभाग द्वारा बनी पुलिया 2023 में टूट गई। इस पुलिया की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया और पुलिया जस का तस हालत में है। पुलिया का निर्माण 2022 में डीएमएफटी फंड से थानेटा सरेलीघाटी जाने के लिए हुआ था। पूल के टूटने के दो साल बाद भी अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। पुल का मलबा उसी हालत में पड़ा हुआ है। पुल का पुनः निर्माण या मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को अभी तक थानेटा सरेलीघाटी से अजीतगढ़ आने जाने के दौरान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों को आते जाते समय होती है और हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बताया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ये पुल सरेला घाटी को मियाला खेत, परतों का चोड़ा, मियाला खेल चौराहा, थानेटा, लसाडिय़ा सहित आधे दर्जन गांवों को जोड़ता है। ग्रामीण देवेन्द्र सालवी, नारायण लाल सालवी, धारा सिंह, किशन सिंह नारायण सिंह ने प्रशासन से मांग की है पूरे पुलिया का पुनः निर्माण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाएं।