हरियाणा के 2 जिलों में बारिश, 6 में ऑरेंज अलर्ट:तेज हवाएं चल रहीं, अगले 3 दिनों के लिए चेतावनी जारी; रोहतक में 6.5 डिग्री गिरा पारा

हरियाणा के 2 जिलों में बारिश, 6 में ऑरेंज अलर्ट:तेज हवाएं चल रहीं, अगले 3 दिनों के लिए चेतावनी जारी; रोहतक में 6.5 डिग्री गिरा पारा
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज के लिए जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के दो जिलों अंबाला और यमुनानगर सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है। बीती रात अंबाला में हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह भी यहां पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तो वहीं, शनिवार को प्रदेश के 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया। सबसे ज्यादा पारा रोहतक में गिरा है, यहां पर तापमान में 6.5 डिग्री की कमी आई है। हरियाणा में मौसम की PHOTOS... अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम तापमान 1.3 डिग्री नीचे गिरा शनिवार को हरियाणा में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि, गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे में हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सिरसा में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिससे वहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में दर्ज की गई, जहां पारा 6.5 डिग्री नीचे आकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी कहीं हल्की गर्मी बढ़ी तो कहीं तेज गिरावट से लोगों को राहत मिली।