सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:82,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक गिरा; IT और ऑटो शेयर्स टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 12 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO
ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे। कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 11 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ था।