सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 पर बंद:निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही, बैंकिंग और IT शेयर टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही। ये 24,716 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट रही। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त देखने को मिली है। द लीला होटल्स के शेयर ने निगेटिव लिस्टिंग के बाद रिकवरी की
लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पेरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का शेयर आज NSE पर 1.20 रुपए (0.28%) की गिरावट के साथ 433.80 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले इसका शेयर आज NSE पर 6.67% नीचे 406 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर लीला होटल्स का शेयर 6.55% के डिस्काउंट के साथ 406.50 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके शेयर का इश्यू प्राइस 435 रुपए प्रति शेयर था। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 30 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 83 अंक की गिरावट रही, ये 24,751 के स्तर पर बंद हुआ था।