सपोटरा पंचायत समिति प्रधान चुनाव:भाजपा की कलावती ने 16 वोट पाकर कांग्रेस को 8 वोट से हराया

सपोटरा पंचायत समिति प्रधान चुनाव:भाजपा की कलावती ने 16 वोट पाकर कांग्रेस को 8 वोट से हराया
करौली जिले की सपोटरा पंचायत समिति में प्रधान पद का उपचुनाव संपन्न हुआ। भाजपा प्रत्याशी कलावती ने कांग्रेस की सफेदी बाई को 8 वोटों के अंतर से हराया। कलावती को 16 वोट मिले। सफेदी बाई को 8 वोट मिले। पंचायत समिति में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 11-11 सदस्य हैं। बसपा के 3 सदस्य हैं। पूर्व प्रधान कमलेशी देवी के निलंबन और वर्तमान प्रधान कमली देवी के निधन से यह पद रिक्त हुआ था। उपचुनाव में 24 सदस्यों ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम प्रेमराज मीना ने कलावती को प्रमाण पत्र दिया। सपोटरा विधायक हंसराज मीना और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर उत्साह का माहौल है।