शहर रामसर सिटी- मेनार रामसर साइट घोषित हो चुके:अब गुलाब बाग को हेरिटेज के रूप में यूनेस्को की सूची में शामिल कराने की तैयारी, निगम को जिम्मा

लेकसिटी के रामसर सिटी और मेनार तालाब के रामसर साइट घोषित होने के बाद अब गुलाब बाग हेरिटेज काे यूनेस्काे में शामिल कराने की तैयारी है। इस काम के लिए कलेक्टर नमित मेहता ने निगम काे जिम्मा दिया गया है। इसमें गुलाब बाग के साथ शहर के हेरिटेज भवनाें की सूची तैयार की जाएगी। गुलाब बाग में 24 ऐतिहासिक बावड़ियां हैं। बाग करीब 100 एकड़ में फैला है। वर्तमान में यहां टाॅय ट्रेन और बर्ड पार्क जैसे पर्यटन की गतिविधियां संचालित हैं। रियासतकालीन लाइब्रेरी भी है। इसे यूनेस्को में हेरिटेज के रूप में हाेने से पर्यटन काे नए पंख लगेंगे। इसी साल 24 जनवरी को यूनेस्को ने शहर को रामसर सिटी घोषित किया था। मेनार तालाब को 4 जून को रामसर साइट घाेषित किया गया। हेरिटेज भवनों की सूची भी बनेगी
गत 14 मई काे कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई थी। इसमें कहा गया कि जयपुर काे यूनेस्काे सूची में शामिल कराने में जेडीए की भूमिका रही। ऐसे ही उदयपुर में निगम को गुलाब बाग काे यूनेस्काे में सम्मिलित कराने के लिए काम करना चाहिए। कलेक्टर ने हेरिटेज भवनाें की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए थे। फायदे...अलग बजट मिलेगा, मूल स्वरूप भी कायम रहेगा