राजस्थान शतरंज संघ की वार्षिक बैठक:झालावाड़ के महेंद्र अग्रवाल को शतरंज विकास के लिए सम्मान

राजस्थान शतरंज संघ की वार्षिक बैठक:झालावाड़ के महेंद्र अग्रवाल को शतरंज विकास के लिए सम्मान
नागौर में राजस्थान शतरंज संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय शतरंज संघ के प्रतिनिधि ए के रायजादा और मनोज वर्मा ने भी शिरकत की। राजस्थान शतरंज संघ के सचिव विनीश शर्मा भी मौजूद रहे। झालावाड़ जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष और जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधि महेंद्र कुमार अग्रवाल को विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें झालावाड़ जिले में शतरंज और अन्य खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। महेंद्र अग्रवाल लंबे समय से जिले में खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।