मयूर पब्लिक स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

जालोर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में मयूर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इससे स्कूल के साथ जिले का भी नाम रोशन हुआ। विद्यालय के निदेशक राजकुमार माली ने बताया कि स्कूल लगातार अच्छे परिणाम दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। अनुष्का सिंह ने 95.00% अंक प्राप्त किए। अरविन्द माली और जेनिष गोस्वामी ने 94.40%, ओमप्रकाश ने 94%, रणछोड़ाराम ने 93.40%, मानसी श्रीमाली ने 93.20% अंक हासिल किए। माली अंकुर और संदीप कुमार ने 92.60%, निधि कुमारी ने 91.80%, धिरेन्द्र सिंह राजपुरोहित और राहुल परिहार ने 91.60% अंक पाए। मानसी चौधरी और विशाल सोनी ने 91.40%, भरत कुमार, डिसपाल और युग परमार ने 91.20%, ओहमद ने 91%, मनोज कुमार ने 90.80%, अभय नायर, दीप्ति सोनी, महावीर कुमार और मयंक पुरी ने 90.60% अंक प्राप्त किए। इन विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से स्कूल और जालोर का मान बढ़ाया।