मंत्री ने बताई केंद्र की 11 साल की उपलब्धियां:बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ, कहा- विकास में कोई कमी नहीं आएगी

मंत्री ने बताई केंद्र की 11 साल की उपलब्धियां:बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ, कहा- विकास में कोई कमी नहीं आएगी
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल आज एक दिवसीय दौरे पर नागौर आए। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नागौर शहर मंडल व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने नागौर के खींवसर पहुंचकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी के निधन पर शोक जताया। भाजपा जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने 11 साल में मोदी सरकार के विकास कार्यों और अब तक की उपलब्धियों के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना, कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते हुए आम जनता को सजग करना, धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, ऑपरेशन सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर, हर घर जल योजना, ईआरसीपी योजना के तहत 21 जिलों में एक राज्य से दूसरे राज्य में पानी पहुंचाना जैसे ऐतिहासिक काम हुए। भारत में चंद्रयान का मिशन सफल होना भी बड़ी उपलब्धि है। पिछले 11 साल में कई महत्त्वपूर्ण कार्य मोदी सरकार के 11 साल में हुए हैं ,इसीलिए जनता हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करती है। नागौर नगर परिषद में चल रहे सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के घटनाक्रम पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने बोलने से इनकार कर दिया और बोला कि यहां पर भाजपा का बोर्ड बना हुआ है तो भाजपा का ही बोर्ड रहेगा। भाजपा सरकार में जितने बड़े पैमाने शहर का विकास हो रहा है उसमें कोई कमी नहीं आएगी।