भाजपा कार्यकर्ताओं ने बावड़ी में किया श्रमदान:जिलाध्यक्ष बोले- बूंद-बूंद पानी अमृत के समान, जल संरक्षण बेहद जरूरी

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को भांडारेज बावड़ी के सफाई अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों के सहयोग से श्रमदान कर किया गया। श्रमदान के दौरान संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि जल का महत्व समझना केवल आवश्यकता नहीं बल्कि जीवन का आधार है। प्रदेश ही नहीं दौसा जिले के लिए भी बूंद-बूंद पानी अमृत के समान है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 5 जून से 20 जून तक चलाया जा रहा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का संकल्प भी है। जीवन का आधार होगा जल जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने कहा कि आज जल संरक्षण के लिए उठाया गया हमारा एक कदम आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन का आधार होगा। अभियान के प्रमुख उद्देश्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल प्रदूषण में कमी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, भूजल पुनर्भरण, व्यवहार परिवर्तन से बेहतर जल प्रबंध हैं। रामजल सेतु लिंक नहर परियोजना इस दूरदर्शिता का अद्भुत उदाहरण है। जल संरक्षण की नीति देश में मॉडल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने बताया कि राजस्थान की जल संरक्षण नीति न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल बनकर उभरी है। यह अभियान सिद्ध करता है कि जब नीति, तकनीक और जनभागीदारी एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लगने वाले लक्ष्य भी संभव हो जाते हैं। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री महावीर डोई, जिला मंत्री कमलेश जोशी, पूरण व्यास, राकेश महंत, कृष्ण गुर्जर, भैरुसिंह गुर्जर, प्रहलाद सैनी, जयवीर सिंह राजपूत, अमित मीणा, नरेश कुमार मीणा, संतोष सैनी, गिर्राज सैनी, मनीष मीणा सहित दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रहीं।