पाली रेलवे स्टेशन पर अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से लाकर पूना सप्लाई देने जा रहा था, ट्रेन में बैठने पहले पकड़ा

पाली रेलवे स्टेशन से GRP ने 01 किलो 125 ग्राम अफीम के दूध के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए अफीम के दूध की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मध्यप्रदेश से सप्लाई लाना बताया। जो वह पूना सप्लाई देने जा रहा था।
मारवाड़ जंक्शन GRP थानाप्रभारी देवाराम देवासी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 07 बजे पाली रेलवे स्टेशन पर GRP स्टाफ गश्त कर रहा था। इस दौरान चेकिंग के दौरान एक युवक घबरा गया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें एक प्लास्टिक की थैली मिली। जिसे एक कागज से कवर कर रखा था। उसे हटाकर देखा तो अंदर सफेद रंग का कुछ था। खोलकर जांच की तो सामने आया कि यह अफीम का दूध है। इस पर उसे जब्त कर मामले में पाली जिले के बगड़ी नगर थाने के रायरा कलां गांव निवासी 32 साल के महेंद्रसिंह पुत्र घीसासिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 01 किलो 125 ग्राम अफीम का दूध मिला जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मध्यप्रदेश से सप्लाई लाना बताया था जिसे पूना सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी पूना जाने वाली ट्रेन का पाली प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहा था। ट्रेन में बैठने से पहले ही GRP ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान GRP के ASI जगदीश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामदीन, कॉन्स्टेबल भवानीसिंह, बीरबलराम, जयकरण शामिल रहे।