जैसलमेर में तीन दिन गर्म हवाएं चलेगी, तापमान बढ़ेगा:तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा, रविवार से हीटवेव से राहत की संभावना

जैसलमेर में तीन दिन गर्म हवाएं चलेगी, तापमान बढ़ेगा:तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा, रविवार से हीटवेव से राहत की संभावना
जैसलमेर जिले में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। 7 से 9 जून तक पारा 45 डिग्री पर चल रहा था। जो अब 43 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण रात में भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज है। लोग गर्मी से बचाव के जतन कर रहे हैं। जिले में आगामी तीन दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार व शनिवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं रविवार से हीटवेव से राहत मिलने की संभावना जताई है। दोपहर में हाल हो रहे बेहाल जिले में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को हीटवेव का असर कम रहा। लोगों को हीटवेव से राहत मिली। गुरुवार से फिर हीटवेव शुरू होगी। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज है। लोग गर्मी से बचाव के जतन कर रहे हैं। तीन दिन चलेगी गर्म हवाएं जिले में आगामी तीन दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार व शनिवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि तीन दिन गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे पारा फिर से 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। रविवार से मिलेगी हीटवेव से राहत पिछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर है। जिससे रात में गर्मी से राहत मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 17 डिग्री का अंतर रहा। दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की माने तो रविवार से हीटवेव से राहत की संभावना है।